राजनांदगांव
राजनांदगांव, 9 अप्रैल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में दवाईया उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले में दवाओं की सप्लाई सीजीएमएससी ड्रग वेयर हाऊस केन्द्र से ऑनलाईन मांग लिया जाता है। जिसके परिपक्ष में मांग अनुसार आपूर्ति कराया जाता है। वर्तमान में मांग अनुसार कुछ दवाईयों की आपूर्ति की जा रही है, जो दवाएं एवं समाग्री सीजीएमएससी में उपलब्ध नहीं होने पर जिला स्तर पर स्थानीय खरीदी एवं जीवनदीप समिति द्वारा पूर्ति की जा रही है। वर्तमान में जीवन रक्षक दवाओं के साथ एन्टीरेबीज वैक्सीन, टिटनेस का इंजेक्सन, एंटी बायोटीक्स, बीपी, शुगर, दर्द निवारक दवाईयां एवं आवश्यक समाग्री का क्रय कर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को वितरित किया जा चुका है।
साथ ही मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरगी में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। सभी स्तर पर दवाओं की पर्याप्त पूर्ति है।


