राजनांदगांव
पंच-सरपंचों ने विस अध्यक्ष से की मुलाकात
09-Apr-2026 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 9 अप्रैल। समाजसेविका छबिबाई साहू के नेतृत्व में विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच व पंच ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से रायपुर पहुंचकर उनके निवास में आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान अपने-अपने मांग पत्र भेंट कर विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई । इस अवसर पर छबिबाई, देवकी गंजीर, सरपंच कुंजलाल साहू, राजकुमार, चितरेखा सेन, कृतिका, धनेश्वरी, भागेश्वरी, कुमारीबाई, सूरज देशलहरे, ग्राम पटेल आदि उपस्थित थे। यह जानकारी प्रगति जैविक किसान कल्याण संगठन जिला फेडरेशन के पूर्व वालिंटियर मानिकलाल साहू ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


