राजनांदगांव

पुराना बस स्टैंड में सट्टा लिखने वाला गिरफ्तार
08-Apr-2026 6:28 PM
पुराना बस स्टैंड में सट्टा लिखने वाला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अप्रैल।
सार्वजनिक स्थान पर सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने नगदी रकम और मोबाइल जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी कीर्तन राठौर के माग्रदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सतत अभियान चलाया जा रहा है।
 

इसी क्रम में 6 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड चौक के पास एक व्यक्ति अंकों पर रुपयों का दांव लगवाकर अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहा है।
 सूचना की गंभीरता को देखते थाना कोतवाली की टीम द्वारा तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी अरविंद रंगारी 36 वर्ष निवासी कैलाश नगर रामनगर को रंगे हाथों सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 नग सट्टा-पट्टी, सट्टा लिखने में प्रयुक्त पेन, नगदी रकम 560 रुपए तथा एक मोबाइल बरामद किया गया। मोबाइल की जांच करने पर उसमें व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा-पट्टी के लेनदेन के पुख्ता प्रमाण पाए गए। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के अंतर्गत दंडनीय होने के कारण आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जो आरोपी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट