राजनांदगांव

ऑपरेशन अमानत : यात्री का खोया मोबाइल लौटाया
04-Apr-2026 5:32 PM
ऑपरेशन अमानत : यात्री का खोया मोबाइल लौटाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 अप्रैल।
रेलवे सुरक्षा बल राजनांदगांव द्वारा ‘ऑपरेशन अमानत’  के अंतर्गत मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर के निर्देशन में इंस्पेक्टर तरुणा साहू पोस्ट प्रभारी के नेतृत्व में एक सराहनीय कार्य करते यात्री का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित रूप से वापस किया गया। यह कार्य मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर दीपचंद आर्य के निर्देशन तथा निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में संपन्न किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल को प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक एनजी गोस्वामी द्वारा रेलवे स्टेशन राजनांदगांव प्लेटफार्म नंबर 01 पर गश्त के दौरान समय लगभग 2 बजे नागपुर एंड की ओर एक मोबाइल लावारिस हालत में पाया गया। आसपास कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं होने पर उक्त मोबाइल को सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव में लाकर सुरक्षित रखा गया। कुछ समय पश्चात उक्त मोबाइल पर कॉल प्राप्त होने पर ड्यूटी में तैनात स्टाफ  द्वारा कॉल अटेंड किया गया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को मोबाइल का मालिक बताते अपना नाम बल्लू सिंह निवासी जिला बालेश्वर उड़ीसा बताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त यात्री गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। राजनांदगांव स्टेशन पर पानी लेने हेतु उतरने के दौरान उसका मोबाइल प्लेटफार्म पर छूट गया था। बाद में उक्त यात्री समय लगभग 6  बजे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव उपस्थित हुआ तथा अपना पहचान पत्र, यात्रा टिकट एवं मोबाइल का बिल प्रस्तुत किया, जिसे सत्यापन उपरांत सही पाया गया। इसके पश्चात उक्त मोबाइल को विधिवत सही-सलामत उसे सुपुर्द किया गया। उक्त मोबाइल की अनुमानित कीमत 11,800 रुपए है। रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा एवं उनके सामान की रक्षा हेतु सदैव तत्पर है। इस प्रकार की त्वरित एवं ईमानदार कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ होता है।


अन्य पोस्ट