राजनांदगांव

बाला बाबा मंदिर में मनी हनुमान जयंती
04-Apr-2026 5:26 PM
बाला बाबा मंदिर में मनी हनुमान जयंती

राजनांदगांव, 4 अप्रैल। अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी, अभिषेक चौबे एवं दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि हनुमान जयंती पर सोनारपारा स्थित राम-जानकी बाला बाबा मंदिर में हनुमान जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम हनुमान का अभिषेक कर पुष्पमाला से भव्य श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात 12 बजे महाआरती कर संकट मिटै सब पिरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा के उदघोष के मध्य भक्तगण एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी, अभिषेक चौबे एवं तारक निर्मोही ने संयुक्त रूप से दी।


अन्य पोस्ट