राजनांदगांव

गामेंद्र बने शहर कांग्रेस सचिव
04-Apr-2026 5:14 PM
गामेंद्र बने शहर कांग्रेस सचिव

राजनांदगांव, 4 अप्रैल। हनुमान जन्मोत्सव पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन से शहर जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार द्वारा प्रस्तावित शहर जिला कार्यकारिणी को प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू द्वारा पदाधिकारी की सूची जारी की गई है। जिसमें गामेंद्र नेताम को शहर जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है। कार्यकर्ता एवं ईष्ट मित्रों में हर्ष व्याप्त है। श्री नेताम ने कहा कि उक्त सचिव पद का वो पूर्व की भांति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।


अन्य पोस्ट