राजनांदगांव
हनुमान जयंती मनी
03-Apr-2026 7:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 3 अप्रैल। युगांतर पब्लिक स्कूल में हनुमान जयंती अवसर पर शिक्षकों द्वारा विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर के साथ हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया और नया शैक्षणिक सत्र 2026-2027 में विद्यालय निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो यह कामना की गई । हनुमान चालीसा की शुरूआत विद्यालय के वाइस चेयरमैन अखराज कोटडिया तथा सेक्रेटरी विनय डड्ढा ने हनुमानजी की पूजा से की। तत्पश्चात् सभी शिक्षकों ने सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ में संगीत, नृत्य, स्पोट्र्सए श्रम विभाग और पूजा समिति के सदस्यों ने अविस्मरणीय सहयोग प्रदान किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


