राजनांदगांव

गंज लाइन में मंदिर समीप स्टाल लगाकर बांटा शरबत
03-Apr-2026 7:57 PM
गंज लाइन में मंदिर समीप स्टाल लगाकर बांटा शरबत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 अप्रैल।
शहर की समाजसेवी महिलाओं ने कस्तूरबा महिला मंडल के बैनर तले श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान शोभायात्रियों का  स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान  कस्तूरबा महिला मंडल की अध्यक्ष अलका जानी के नेतृत्व में समाज सेवी महिलाओं ने शोभायात्रियों को शीतल पेय पदार्थ गुलाब और संतरे का शर्बत पिलाकर सेवा करते जय-जय श्रीराम व जय-जय हनुमान के नारे लगाए।
श्री हनुमान जयंती अवसर पर शहर में निकाली गई भव्य श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के स्वागत के लिए कस्तूरबा महिला मंडल द्वारा भव्य तैयारियां की गई थी। जैसे  ही प्रभु श्रीराम की जीवंत झांकी के साथ सैकड़ों की संख्या में शोभायात्रियों का हूजूम गंज लाइन पहुंचा लक्ष्मीनारायण मंदिर समीप पहुंचा, सेवा स्टाल लगाकर तत्पर बैठी महिलाओं ने शोभायात्रियों की खूब सेवा-सत्कार की और उन्हें शीतलपेय पदार्थ मीठा शर्बत सहित छाछ आदि पिलाकर उन सबका भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

इस दौरान कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका शारदा तिवारी, सरस्वती माहेश्वरी, सचिव साधना तिवारी, कोषाध्यक्ष आशा गुप्ता सहित रेखा सिंगी, प्रज्ञा गुप्ता, साधना खंडेलवाल, जनकबाई गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता आदि समाजसेवी महिलाएं उपस्थित थी। जिनके द्वारा शोभायात्रियों का स्वागत करते  उनके प्रति आत्मीयता का प्रदर्शन किया। शोभायात्रियों के लिए शीतल पेय व मीठा छाछ व लगभग 1200  गिलास गुलाब व संतरे की शर्बत बनाने  अध्यक्ष जानी सहित कस्तूरबा विद्यालय की महिला स्टाफ जुटे रहे। वहीं शोभायात्रियों तक जाकर उक्त शीतल पेय पदार्थ वितरण करने में कस्तूरबा विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक सीताराम वैष्णव की सक्रिय भूमिका रही। उक्ताशय की जानकारी कस्तूरबा की सचिव साधना तिवारी द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट