राजनांदगांव
राजनांदगांव, 3 अप्रैल। नगर पंचायत में वर्ष 1985 से भर्ती होकर अपनी पूरी शासकीय सेवा पूर्ण करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षक जलील अहमद रब्बानी को सोमवार को निकाय से भावभीनी विदाई दी गई। सहायक राजस्व निरीक्षक जलील रब्बानी को नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने बाजे-गाजे के साथ उनके निवास तक बिदाई करने गए, जिस संस्था में भर्ती हुए और एक ही स्थान पर निरंतर चालीस वर्ष तक सेवाए देने वाले नगर पंचायत के सहायक राजस्व निरीक्षक जलील अहमद रब्बानी को इस संस्था के अधिकारी-कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपने कार्यालय में सोमवार को एक गरिमामय समारोह में विदाई दी। समारोह में निकाय द्वारा श्री रब्बानी का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के सीएमओ विजय पांडेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक वर्मा, पार्षद ईश्वरी ध्रुर्वे, किशुन पटेल, झरनेष कुंभकार इत्यादि ने ने श्री रब्बानी द्वारा नगर पंचायत के विकास में दिए गए योगदान एवं नगरवासियों की निष्ठापूर्ण सेवा कार्य का स्मरण करते उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार शासकीय सेवक बताया।


