राजनांदगांव
भाजयुमो ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
01-Apr-2026 7:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 1 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार को प्यारेलाल चौक स्थित शहीद एसपी वीके चौबे की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीद जवानों, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते याद किया गया। मंगलवार को भाजयुमो ने शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर, दक्षिण मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया, मंडल उपाध्यक्ष यश पारख, महामंत्री आशीष जैन, रिभय यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


