राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 मार्च। युगांतर पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए प्राचार्य मधुसूदन नायर और हेड मिस्ट्रेस विनीता तिलवानी के मार्गदर्शन में ग्रेजुएशन-डे ‘उद्धव’ का शानदार आयोजन विद्यालय के चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटडिया, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) नरेंद्र कोटडिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्राचार्य मधुसूदन नायर ने विद्यार्थियों की प्रगति पर प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्री प्राइमरी के अध्ययन को सफलतापूर्वक पूरा कर उनके प्राइमरी में प्रवेश की सराहना करते कहा कि विद्यार्थीगण संस्कारयुक्त शिक्षा अर्जित करते निरंतर आगे बढ़ते रहे, यही हमारी शुभकामनाएं हैं। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा कई रोचक ग्रुप एक्टिविटी भी की गई। बच्चों ने प्रभावी विचार भी प्रस्तुत करते यह बताया कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। उन्होंने कविताएं सुनाकर काफी तालियां बटोरी। उन्होंने समारोह की एंकरिंग भी की। विद्यालय के पदाधिकारियों ने बच्चों को डिग्री और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में पीआरओ स्पोट्र्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह सहित म्यूजिक, डांस, आर्ट, प्री प्राइमरी विभाग के शिक्षकों ने अमूल्य योगदान दिया।


