राजनांदगांव

दर्शनार्थियों से वाद-विवाद, 3 के विरूद्ध कार्रवाई
27-Mar-2026 4:24 PM
दर्शनार्थियों से वाद-विवाद, 3 के विरूद्ध कार्रवाई

राजनांदगांव, 27 मार्च। डोंगरगढ़ मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों से वाद-विवाद करने वाले 3 असामाजिक तत्वों के विरूद्ध डोंगरगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ पुलिस को 25 मार्च को आरोपी इतवारी गोंड़, विष्णु गोंड़ एवं निकेतन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर डोंगरगढ़ में मेला देखने आए दर्शनार्थियों के साथ वाद-विवाद, हल्ला-गुल्ला एवं मारपीट करने की स्थिति उत्पन्न करने की सूचना मिली। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां आरोपीगण शांतिभंग करते पाए गए। समझाने पर भी नहीं मानने के कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय डोंगरगढ़ में प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट