राजनांदगांव
महापौर ने वार्ड, तालाब और उद्यान का लिया जायजा
17-Mar-2026 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 17 मार्च। महापौर मधुसूदन यादव मोतीपुर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर वार्डवासियों से पानी सफाई के साथ-साथ वार्ड विकास के संबंध में चर्चा की। उन्होंने मोतीपुर बड़े तालाब की सफाई करने तथा उद्यान का जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए। महापौर श्री यादव मोतीपुर में सघन भ्रमण कर वार्डवासियों से रूबरू हो पानी सफाई संबंधी चर्चा कर कहा कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को देखकर नगर निगम द्वारा साफ-सफाई में विशेष ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन सर्वेक्षण मे आप लोगों का सहयोग अपेक्षित है। आप लोग स्वच्छता से जुडे और अपने लोगों को भी इससे जोड़े। मोतीपुर बड़े तालाब निरीक्षण के दौरान महापौर ने सफाई अमला से कहा कि तालाब के किनारे साफ -सफाई करें, तालाब में गंदगी न डालने बोर्ड लगाएं, तालाब के आसपास आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


