राजनांदगांव

कच्ची महुआ शराब संग आरोपी गिरफ्तार
16-Mar-2026 5:05 PM
कच्ची महुआ शराब संग आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 मार्च।
अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले के विरूद्ध केसीजी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम केसीजी द्वारा अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में  थाना गातापार क्षेत्रांतर्गत  ग्राम भरतपुर में 14 मार्च को हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बेचने वाले  रोहित कुमार धुर्वे 45 साल ग्राम भरतपुर जिला केसीजी से एक सफेद रंग कपड़ा के थैला में पीला रंग के 2 जरिकेन प्रत्येक जरिकेन में 5-5 लीटर कच्ची महुआ शराब भरा हुआ एवं एक पीला रंग के प्लास्टिक थैला में एक सफेद रंग के जरिकेन में 5  लीटर कच्ची महुआ शराब  जुमला कीमती 3 हजार रुपए को जब्ती कर आरोपी को 14 मार्च को 8.30 बजे गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई किया गया है।  आरोपी को न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट