राजनांदगांव

सीएम साय ने किया बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ
13-Mar-2026 5:01 PM
सीएम साय ने किया बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

 4 जिलों के 2 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 मार्च।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशवासियों को आर्थिक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण जनहितैषी निर्णय लिया गया है।
 इस योजना का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बुधवार को मेडिकल कॉलेज रायपुर के ऑडिटोरियम में किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव एवं पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी भीमसिंह कंवर के मार्गदर्शन में तैयार बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 मुख्य रूप से निम्नदाब घरेलू, बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) और कृषि श्रेणी के उन अशासकीय उपभोक्ताओं के लिए है, जो लंबे समय से बकाया राशि के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे हैं।
इस योजना के तहत राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत राजनांदगांव जिले से 100303, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से 29491, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले से 31012 एवं कबीरधाम जिले के 47445 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इस योजना का अधिकाधिक लाभ प्रदान करने 04 जिलों के सभी विद्युत वितरण केंद्रों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट