राजनांदगांव

बैगा आदिवासी परिवारों ने एमडी संग खेली होली
06-Mar-2026 8:27 PM
बैगा आदिवासी परिवारों ने एमडी संग खेली होली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मार्च
। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं छत्तीसगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी भीम सिंह कंवर ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान साल्हेवारा क्षेत्र के संरक्षित जनजाति परिवारों को पीएम जनमन योजना के तहत प्रदाय किए जा रहे विद्युत कनेक्शनों एवं विद्युत संसाधनों का निरीक्षण किया।

बिजली पहुंचने पर ग्राम ग्वालगुंडी, सिंगबोरा एवं आमाटोला में आदिवासियों के परिवारजनों ने एमडी भीमसिंह कंवर के साथ होली का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर एमडी श्री कंवर ने कहा कि केन्द्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना ने जनजातीय बस्तियों में निवासरत परिवारों की जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। बिजली की जरूरत आज के युग की आधारशीला है। इसके बिना जीवन की परिकल्पना संभव नहीं है। इस अवसर पर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट, राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर, अधीक्षण अभियंता प्रोजेक्ट पोयाम, ईई खैरागढ़ संभाग आलोक दुबे, ईई प्रोजेक्ट संभाग मुकेश कुमार साहू, एई प्रशांत कोड़ापे, किरण जांगड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट