राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मार्च। जिला पुलिस तथा अभिलेख अग्रहरि फाउंडेशन द्वारा संचालित राह एकेडमी के बच्चों ने रायपुर में अयोजित की गई मिनी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ दर्शन किया तथा 200 से अधिक बच्चों के बीच होने वाली प्रतियोगिता में राजनांदगांव का नाम रोशन करते उक्त प्रतियोगिता को अपने नाम किया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, आरआई लोकेश कसेर, अभिलेख अग्रहरि वेलफेयर फाउंडेशन तथा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकमनाएं दी गई। यह बच्चे गुंटूर जिले में आंध्रप्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसमें श्रेया चौरासिया स्वर्ण पदक एवं यशमित सिन्हा स्वर्ण पदक, यादव रूद्र यादव स्वर्ण पदक, सृष्टि चौरसिया स्वर्ण पदक, रेशमी यादव स्वर्ण पदक, मोनिका ठाकुर रजत पदक, प्रणव पांडे कांस्य पदक ने अपना नाम किया। पुलिस विभाग तथा अभिषेक अग्रहारी वेलफेयर फाउंडेशन के तरफ से नि:शुल्क प्रशिक्षण बच्चों को दिया जाता है, जो लगभग 7 वर्ष से संचलित है। जिसमें हर वर्ष राष्ट्रीय और राज्य स्तर प्रतियोगिता में कई मेडल अपने नाम का चुके है।ं


