राजनांदगांव

जीवनदीप समिति की बैठक
01-Mar-2026 10:10 PM
जीवनदीप समिति की बैठक

राजनांदगांव, 1 मार्च। महापौर एवं अध्यक्ष जीवनदीप समिति मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर के सभाकक्ष में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर, मोतीपुर, लखोली की साधारण सभा जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने, शिशुओं एवं वृद्धजनों को नि:शुल्क उपचार एवं जांच कराने, एनएनसी व पीएनसी की नि:शुल्क सेवाएं देने, मरीजों को आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में पार्षद  कमलेश बंदे, अपूर्वा श्रीवास्तव, गिरजा निर्मलकर, आयुषि सिंह, डॉ. पूजा मेश्राम, केके शर्मा, डॉ. सुषमा साहू, डॉ. शैलेश कुमार जोशी एवं डॉ. सतीश कुमार मेश्राम, स्टाफ नर्स, एएनएम, जेएसए, मितानिन एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट