राजनांदगांव

3 को मंदिरों के पट बंद रहेंगे
28-Feb-2026 5:37 PM
3 को मंदिरों के पट बंद रहेंगे

राजनांदगांव, 28 फरवरी। अखिल भारतीय पुरोहित संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी, अकाशा शर्मा एवं अभिषेक चौबे ने बताया कि होल्साटक 24 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकुमार निर्वाणी ने बताया कि 2 मार्च को होलिका दहन होगा। दूसरे दिन 3 मार्च को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। इस दिन मंदिरों के पट बंद रहेंगे।  खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। जिसका सूतककाल सुबह 9 बजकर 7 मिनट से है,  खण्डग्रास का स्पर्श समय संध्या 6 बजकर 07 मिनट पर होगा तथा खंडग्रास, चंद्रग्रहण का मोक्ष समय संध्या 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। सूर्यग्रहण में 12 घंटा का सूतक रहता है, ठीक उसी तरह चन्द्र ग्रहण में 9 घंटे का सूतक रहता है। उक्त जानकारी अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी एवं तारक निर्मोही ने दी।


अन्य पोस्ट