राजनांदगांव

जुआ खेलते 3 पकड़ाए, नगदी रकम जब्त
26-Feb-2026 5:25 PM
जुआ खेलते 3 पकड़ाए, नगदी रकम जब्त

राजनांदगांव, 26 फरवरी। नाला में जुआ खेलने वाले 3 जुआरियों को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। जुआरियों के पास से पुलिस ने नगदी रकम 2300 रुपए एवं 52 पत्ती ताश जब्त की।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सुरगी निरीक्षक ढाल सिंह साहू अपने पुलिस स्टाफ के साथ अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण रखने, तस्करों पर निगरानी रखने तथा सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमारों, चाकूबाजों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर सतत कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में 25 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुम्हालोरी नाला में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपए-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान  03 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपीगण से कुल 2300 रुपए जब्त कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 03 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट