राजनांदगांव

शिक्षित समाज ही उन्नति की ओर बढ़ता है-राजेश
26-Feb-2026 5:23 PM
शिक्षित समाज ही उन्नति की ओर बढ़ता है-राजेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 फरवरी।
बौद्ध समाज विकास मंडल के तत्वाधान में स्टेशनपारा राजनांदगांव में माता सावित्रीबाई फुले व माता फातिमा शेख की प्रतिमा स्थापित की गई। धम्म देशना व अतिथियों के संबोधन के साथ ही कार्यक्रम संपन्न किया गया।

प्रमुख वक्ता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का पायमाना इस बात से मापा जाता है कि उस समाज की महिलाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में कितनी उन्नति की है। शिक्षित समाज ही लगातार उन्नति की ओर आगे बढ़ता ही रहता है, इसलिए बौद्ध समाज में महिलाओं का शिक्षित होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया।
पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने अध्यक्षता करते कहा कि ज्ञान ही वह शक्ति है, जो गुलामी के जंजीरों को तोड़ सकती है। विशिष्ट अतिथि शाहिद खान, डॉ. रेखा मेश्राम, आसिफ  अली, राजेश हुमने, बौद्ध समाज के अध्यक्ष दीपांकर खोब्रागढे, रूपेश दुबे, यथार्थ सम्राठ, प्रभा दीदी बाल, सोनू शेंडे, कान्ती कुमार फुले, राजू बारमाटे, छोटेलाल रामटेके, वंदना मेश्राम, नीतु अनोखे, रविता लकड़ा, संजय हुमने ने अपने सारगर्भित विचार रखे।

जिला अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा राजेश हमुने ने बताया कि राकेश शेंडे, सुनिता शेंडे, अनमोल शेंडे, लता शेंडे द्वारा साक्षी शेंडे की स्मृति में सावित्रीबाई फुले जी की प्रतिमा और हाजी अब्दुल लतीफ  सायरा बेगम द्वारा मो. शकुर मोहम्मद की स्मृति में फातिमा शेख  की प्रतिमा स्थापित की गई।  

कार्यक्रम से पूर्व रेल्वे स्टेशन से राकेश सुनिता शेंडे के निवास तक फूलों की वर्षा करते पूज्य भंते संघ का स्वागत वंदन, सत्यभामा गोस्वामी, लता रामटेके, शीला मेश्राम, मीना डोंगरे, उषा बोरकर, निडा रंगारी, बिर्जीबाई,  रूस्मकला मेश्राम, तनु टेम्बूरकर, मोना, वीणा गोस्वामी, प्रियांका डोंगरे, राजेश हुमने, सुनीता शेंडे, हर्ष कुमार शेंडे, सरोज शेंडे, राकेश शेंडे, सरोज हुमने, संगीता बोरकर, पाखी टेम्बुरकर, नूपूर बोरकर, महेश रामटेके आदि उपासकों ने किया।  कार्यक्रम में विशेष सहयोग राजेश श्यामकर, हर्ष कुमार सेंडे, राजेश हुमने, विशाल, संदीप रामटेके, महेश रामटेके,  नरेन्द्र हंसा, किशोर देशमुख, सरोज हुमने, सरोज शेंडे, संगीता बोरकर, रजनीश हुमने, अनमोल शेंडे, प्रवीण नोन्हारे ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया। दोनों प्रतिमाओं का निर्माण मूर्तिकार देवा रंगारी  द्वारा किया गया। मंच संचालन संदीप कोल्हाटकर एवं अभार प्रदर्शन सुनिता शेंडे द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट