राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 फरवरी। शनि मंदिर के समीप अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के पास से पुलिस ने गांजा भी बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि पिपरिया रोड स्थित शनि मंदिर के पास मुरमुंदा में हिमांशु कुमार बघेल अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी हिमांशु कुमार बघेल के कब्जे से एक पॉलिथीन में लगभग 0.111 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 500 रुपए, नगदी बिक्री रकम 2100 रुपए एवं एक मोटर साइकल कीमती लगभग 60 हजार रुपए को जब्त किया गया। कुल जब्ती मूल्य 62600 रुपए है। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।


