राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 फरवरी। तृतीय एनटीपीसी खेलों इंडिया राष्ट्रीय महिला रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में ग्राम सिंघोला निवासी क्षमा पिस्दा ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक पर निशाना साधा है।
यह प्रतियोगिता विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश में 21 से 24 फरवरी को आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य महिला तीरंदाजो को एक बड़ा मंच और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बचपन से ही तीरंदाजी में रूचि रखने वाली क्षमा पिस्दा अपने अपने खेल की शुरूआत अपने गांव सिंघोला के तीरंदाजी प्रशिक्षक हीरु साहू से प्रेरणा लेकर अभी तक कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर मेडल जीत चुकी है। वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर साई हॉस्टल में अभ्यास कर रही है।
इनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्व. अभिलेख अग्रहरि फाउंडेशन, अधिवक्ता मनोज चौधरी, सिंघोला सरपंच मुकेश साहू, जनपद सदस्य खुशबु साहू, भारतीय तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महासचिव आयुष मुरारका एवं कोच हीरु साहू सहित सिंघोला के ग्रामवासियों ने बधाई दी हैं।


