राजनांदगांव
अवैध कच्ची महुआ शराब और महुआ लाहन जब्त
25-Feb-2026 4:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 25 फरवरी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बरनालाकला नाला के किनारे अज्ञात 80 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ अनिल कुमार सिंह, आबकारी आरक्षक भोजराज बंजारे, मोहनराव, अश्विनी शुक्ला, रोहित, लोकेश शामिल थे। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल, ढाबों की नियमित जांच करने एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


