राजनांदगांव
मुक्तिधाम लखोली में चला साफ-सफाई
24-Feb-2026 7:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 फरवरी। सतगुरू माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से प्रोजेक्ट अमृत मिशन के तहत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन और स्वच्छ समाज को बल देते 22 फरवरी को सुबह 8 से 11 बजे तक सेवा की गई।
इसी योजना के अतंर्गत राजनांदगांव में ही श्री पिंजरापोल मुक्तिधाम लखोली में भी निरंकारी मिशन के लगभग 150 सेवा दल भाई-बहनों संयोजक रूपलाल राजवानी की अगुवाई में साफ.-सफाई की गई। इसके पश्चात मुक्तिधाम के छोटे हॉल में सत्संग का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर श्री गौशाला पिंजरापोल के अध्यक्ष खूबचंद पारख ने सफाई में हाथ भी बढ़ाया और बहुत अच्छा सहयोग भी दिया। पार्षद राजा माखीजा, प्रकाश वाधवानी, रघुवीर वाधवा, शिव वर्मा, राजेश मिश्रा, हकीम भाई एवं नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी मदनलाल नवलानी ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


