राजनांदगांव
गीता जयंती मनाने यादव समाज की सराहना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 फरवरी। मोहारा वार्ड स्थित यादव भवन में समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पार्षद आलोक श्रोती का राऊत खुमरी ओढ़ाकर भावभीना सम्मान किया गया।
मोहारा वार्ड में पार्षद आलोक श्रोती की वार्डवासियों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर सजगता व सक्रियता से वार्डवासियों में अच्छा क्रेज बना हुआ है। नगर निगम के एमआईसी मेंबर व पार्षद आलोक श्रोती वार्डवासियों के हर सुख-दुख में खड़े होकर एक सजग जनप्रतिनिधि होने की सजग भूमिका अदा करते हैं। इससे प्रभावित होकर कोसरिया यादव समाज सिंगदइ सर्किल द्वारा सामाजिक परंपरा व संस्कृति के अनुसार श्री श्रोती का सम्मान राउत खुमरी पहनाकर तथा झूललाठी व स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
अपने सम्मान से अभिभूत श्री श्रोती ने यादव समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कहे गए स्वर्णिम वाक्य गीता जयंती मनाने की सराहना की और कहा कि राज्य व केंद्र की डबल इंजन सरकार द्वारा श्रमिकों के हित बहुत सारी जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका समाज भरपूर लाभ ले और बच्चों को खूब पढ़ाए। उन्होंने कहा कि समाज के लिए जो भवन उपलब्ध होने जा रहा है, उसमें बच्चों को कोचिंग ट्यूशन, कम्प्यूटर क्लास लगाकर उसे आगे बढ़ाने प्रेरित की जाए, ताकि बच्चे आधुनिक ज्ञान अर्जन कर बड़ा आदमी बन सके और समाज का नाम रौशन कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन कवि पवन यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशारद यादव, मनोज यादव, थनवार यादव, जागेश्वर यादव, पवन यादव, संतोष यादव, भगवान सिंह यादव, लालचंद यादव , लोरीक यादव, बसंत यादव, कुशल यादव, गीता यादव, डोमेंद्र यादव, घसिया यादव, रामगुलाल यादव, सुनीति यादव, सेवती यादव, चंदाबाई, रेनू यादव सहित बड़ी संख्या में मोहारावासी व समाज के लोग उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी पवन यादव द्वारा दी गई।


