राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन राजनांदगांव के प्रतिनिधि मंडल ने महापौर मधुसूदन यादव के मोतीपुर स्थित निज निवास पर सुबह पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की।
प्रतिनिधि मंडल ने शासकीय सेवकों के हितार्थ एवं सुलभ संदर्भ हेतु प्रकाशित नववर्ष के टेबल कैलेंडर 2026 का महापौर मधुसूदन यादव के करकमलों से विमोचन करवाकर इसकी प्रति उपस्थित शिक्षक बंधुओं को वितरित की। इस प्रतिनिधि मंडल में फेडरेशन के प्रांत संयोजक मनीष कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, जिला सचिव ओमप्रकाश साहू, जिला पदाधिकारीगण बंदीश नेमपांडे, अमीन कुरैशी, राजनांदगांव ब्लाक अध्यक्ष सूरज शर्मा, उमेश देशलहरा, राजेश पंचभाई, डीशम प्रसाद तिवारी, खिलावन निर्मलकर, रूपचंद बिदानी, हीरालाल शबर, इन्द्र कुमार सिन्हा, फग्गूलाल साहू, रामकुमार सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। महापौर मधुसूदन ने टेबल कैलेण्डर 2026 को शासकीय सेवकों के लिए उपयोगी एवं संकलनीय बताते इसकी सराहना की और उपस्थित प्रतिनिधि मंडल को कैलेंडर के सफल प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दी।


