राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 फरवरी। पशु तस्करी करने के मामले में केसीजी पुलिस ने 2 आरोपियों को 2 नग मवेशी के साथ गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम केसीजी द्वारा थाना गातापार क्षेत्रांतर्गत 22 फरवरी को पशु तस्करी करते आरोपी कुदरत खान 32 साल निवासी टीमकीटोला थाना बहेला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश एवं भुनेश्वर बघेल 35 साल निवासी गाड़ाघाट थाना गातापार जिला केसीजी को 02 नग मवेशी को खैरागढ़ की ओर से जंगल के रास्ते कत्लखाना ले जाते पहाड़ी जंगल गातापार में दो नग भैंस/पड़वा को क्रूरतापूर्वक पैर एवं गला में रस्सी बांधकर बिना चारा-पानी के लाठी-डंडे से मारते कत्लखाना नागपुर महाराष्ट् ले जाते पाए जाने पर आरोपी भुनेश्वर बघेल के कब्जे से एक नग भैंस एवं एक नग पड़वा कीमती 11000 रुपए एवं 03 नग प्लास्टिक रस्सी व कुदरत खान से एक दो पहिया वाहन कीमती 30 हजार रुपए को जब्त कर व आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 4, 6, 10 छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का धारा-11 का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई उपरांत न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक रिमांड में भिजवाने की कार्रवाई की जाएगी।


