राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर खैरागढ़ जिले में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रार्थना से हुई, जहां महिला मोर्चा की बहनों ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार ऊर्जा की कामना की। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण रहा।
कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं केसीजी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा चौबे के मार्गदर्शन में किया गया। साल्हेवारा मंडल की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते आम, बेला, नीम और पीपल के पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। महिला मोर्चा की बहनों ने पौधों की देखरेख का संकल्प लेते पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल, मंडल भाजपा अध्यक्ष शकुन यादव, विमला यादव, लक्ष्मी मानिकपुरी, सुनीता साहू, तारा यादव, अनीता यादव, अनीता श्रीवास्तव, घासनी निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा चौबे ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिससे सभी वर्गों में खुशहाली और विकास का वातावरण बना हुआ है।


