राजनांदगांव
25 हितग्राहियों को दिए साढ़े छह लाख
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के 25 जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता राशि 6 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की।
विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल द्वारा स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में चेक वितरण किया गया। जिसमें प्रभाबाई साहू ग्राम टेडेसरा को 01 लाख रुपए, लक्ष्मी मंडावी, पुनीता चंद्रवंशी ग्राम भंडारपुर को 50-50 हजार रुपए व कांतिबाई मेश्राम वार्ड नं. 10 राजनांदगांव को 40 हजार रुपए, गीता संतोष यादव मठपारा व प्रेमा सोनकर स्टेशनपारा को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान किया गया।
इसी प्रकार लक्ष्मी सोनकर वार्ड नं. 48 नंदई व विद्या चंद्राकर ग्राम भर्रेगांव को 25-25 हजार रुपए, गिरजाबाई देवांगन ग्राम बोरी, प्रवीण गिरी गोस्वामी स्टेशनपारा व आशीर्वाद नवयुवक मंडल को 20-20 हजार रुपए प्रदान किए गए। मां जगदम्बा स्व. सहायता समूह, कचराबाई गेडाम वार्ड नं. 18 तुलसीपुर व अशोक कुमार सोनी वार्ड नं. 19 ममता नगर व धनेश्वरी चौबे ग्राम इंदावानी को 10-10 हजार रुपए, रामप्यारी साहू वार्ड नं. 34 लखोली को 15 हजार रुपए व प्रतिमा वासनिक वार्ड नं. 27 भरकापारा को 10 हजार रुपए व दुर्गेश कुमार साहू ग्राम पेंड्री व धनकुंवरबाई व बिमला बोरीकर ग्राम नचनिया को 15 हजार रुपए, धनलक्ष्मी सिंह ग्राम पनेका, हिरेन्द्र कुमार साहू ग्राम पेण्ड्री, केसरीबाई व रितेश कुमार वर्मा को 10-10 हजार रुपए तथा विशाखाबाई यादव को 07 हजार व योगिताबाई को 05 हजार का चेक वितरण किया गया। सभी हितग्राहियों ने डॉ. रमन सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।


