राजनांदगांव
एलएलबी फाइनल में नांदगांव की यांशिका मेरिट में
21-Feb-2026 4:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 21 फरवरी। पं. किशोरीलाल शुक्ल विधि महाविद्यालय की एलएलबी अंतिम की छात्रा यांशिका अग्रवाल सुपुत्री संजय अग्रवाल ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया। उक्त जानकारी देते अग्रवाल सभा के सचिव आलोक बिंदल ने बताया कि अग्रवाल सभा राजनांदगांव की ओर से अध्यक्ष शरद अग्रवाल, सचिव आलोक बिंदल, सुरेश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ने संजय अग्रवाल के निवास में पहुंचकर बधाई एवं मिठाई प्रदान करते शुभकामनाएं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


