राजनांदगांव

थाना मुंशी और मददगारों का एक दिवसीय प्रशिक्षण
19-Feb-2026 4:39 PM
थाना मुंशी और मददगारों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 फरवरी।
थाना मुंशी और मददगारों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन राजनांदगांव पुलिस द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान थाना स्तर पर संधारित किए जाने वाले विभिन्न रजिस्टरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

मिली जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सायबर अलेक्जेंडर किरो द्वारा रक्षित केंद्र के मंगल भवन में जिले के समस्त थानों के मुंशी एवं मददगारों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान थाना स्तर पर संधारित किए जाने वाले विभिन्न रजिस्टरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। रजिस्टरों के संधारण की विधि, अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव एवं नियमानुसार नष्टीकरण की समय-सीमा के संबंध में विस्तार से बताया गया। साथ ही वर्तमान में लागू बीएनएस एवं बीएसएसएस के अंतर्गत उपयोग में लाए जाने वाले प्रमुख रजिस्टरों की सूची उपलब्ध कराते उनके अद्यतन एवं सुव्यवस्थित संधारण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि चालू माह से सभी थानों में निर्धारित प्रोफार्मा के अनुसार रजिस्टरों का संधारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभिलेख प्रबंधन प्रणाली सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनी रहे। जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए जाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट