राजनांदगांव

नाबालिग को भगाया, आरोपी गिरफ्तार
17-Feb-2026 5:04 PM
नाबालिग को भगाया, आरोपी गिरफ्तार

जालबांधा पुलिस चौकी ने की कार्रवाई
राजनांदगांव, 17 फरवरी।
नाबालिग बालिका को भगाकर जबर्दस्ती शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को जालाबांधा पुलिस चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका का लगातार शारीरिक शोषण किया जा रहा था। आरोपी को बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 137, (2) 64 2 (ड) 65 बीएनएस धारा 4, 6 पाक्सो एक्ट कायम किया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने पुलिस चौकी जालबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिद पुत्री को कोई अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर  भगाकर ले गया है। रिपोर्ट पर चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 137, (2) बीएनएस का अपराध का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अज्ञात आरोपी एवं पीडि़ता गंडई मे छिपे हुए है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पीडि़ता को आरोपी ओमप्रकाश साहू  19 वर्ष के साथ बरामद किया गया। पीडि़ता से पूछताछ कर विस्तृत कथन लेख किया गया, जो बताई कि आरोपी ओमप्रकाश साहू इसे नाबालिग जानते हुए अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का साझा देकर अलग-अलग जगह जाकर रेप किया गया है तथा घटना दिनांक को भी भगाकर जबदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण मे धारा 64 2 (ड) 65 बीएनएस एवं धारा 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ा जाकर आरोपी ओमप्रकाश साहू 19 वर्ष को 16 फरवरी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट