राजनांदगांव

हथियार जब्त करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद ईनाम
17-Feb-2026 4:56 PM
हथियार जब्त करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद ईनाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 फरवरी।
चिखली इलाके के शंकरपुर कब्रिस्तान में बदमाशशुदा युवकों से पिस्टर और कट्टा जब्त करने में मिली सफलता के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस कर्मियों को नगद ईनाम दिया है। पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है, क्योंकि  4 हथियार पुलिस ने जब्त किया था। हथियार के मामले में आधा दर्जन आरोपियों को भी पकड़ा गया।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा ने चिखली पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाशचंद्र मरई और सायबर सेल के उप निरीक्षक नरेश बंजारे को 15-15 सौ रुपए नगद ईनाम दिया। इसके अलावा सउनि विनोद कुमार वर्मा को 900 दिया गया। प्रधान आरक्षकद्वय बसंत राव, अरूण नेताम, कुंदन सिंह उईके को क्रमश: 700-700 रुपए देकर सम्मानित किया गया।
 आरक्षकद्वय चंद्रकपूर आयाम, गापाल पैकरा, किशोर कुमार मार्बल, आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, तामेश्वर भुआर्य, परिवेश वर्मा एवं प्रख्यात जैन को 500-500 रुपए देकर एसपी ने पुरस्कृत किया। नगद पुरस्कार से सम्मानित जवानों को एसपी ने बधाई दी और भविष्य में अपराध के खिलाफ मुस्तैदी से कार्रवाई करने की अपील की।


अन्य पोस्ट