राजनांदगांव

महाशिवरात्रि पर निकली महाकाल की पगड़ी यात्रा
16-Feb-2026 4:46 PM
महाशिवरात्रि पर निकली महाकाल की पगड़ी यात्रा

 शहर में गूंजते रहे हर-हर महादेव की गूंज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 फरवरी ।
महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को शहर के नंदई चौक से महाकाल पगड़ी यात्रा प्रारंभ की गई। श्रद्धालुओं ने परंपरागत रूप से शामिल होकर भगवान चंद्रमौलेश्वर की झांकी एवं पगड़ी विराजित किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा प्रारंभ की गई।

बाजे-गाजे और अघोरियों के दल के साथ नृत्य, पंथी नृत्य, शिव तांडव की प्रस्तुति व भेजनों की प्रस्तुति के साथ शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान पालकी में भगवान चंद्रमौलेश्वर सवार रहे, जिन्हें भक्तों ने शहर भ्रमण कराया। वहीं शोभायात्रा मार्ग में समाजसेवियों ने स्वागत पंडाल लगाया था। पगड़ी यात्रा में महापौर मधुसूदन यादव, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। इस बीच हर-हर महादेव और शिव-शंभू की गूंज बनी रही।
इधर महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के शिवालयों और  सुबह से ही भक्तों का पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों के मंदिरों के समीप मेला का भी आयोजन किया गया। वहीं शिवनाथ नदी तट पर भी महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का दौर चलता रहा। वहीं  नदी तट पर मेला का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने मेला का भी लुत्फ उठाया।
 


अन्य पोस्ट