राजनांदगांव

एमबीसीएल सीजन-2 का ताज हैदरी गौरीनगर के नाम
15-Feb-2026 5:22 PM
एमबीसीएल सीजन-2 का ताज हैदरी गौरीनगर के नाम

मुस्लिम बॉक्स क्रिकेट लीग का समापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 फरवरी।
राजनांदगांव में आयोजित मुस्लिम बॉक्स क्रिकेट लीग (एमबीसीएल) सीजन-2 का समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। जिसमें प्रत्येक टीम ने 4-4 मुकाबले खेले। सभी मैच 7-7 ओवर के खेले गए। राजनांदगांव के मुस्लिम खिलाडिय़ों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ बढ़-चढक़र हिस्सा लेते टूर्नामेंट को सफल बनाया।
पाईंट टेबल के आधार पर सेमीफाईनलिस्ट टीमों का चयन किया गया।  कड़े मुकाबलों के बाद फाइनल में पहुंची टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला मुस्लिम फाइटर गुडाखू लाइन और हैदरी 11वीं गौरीनगर के बीच खेला गया। जिसमें आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक सस्पेंस बरकरार रहा। रोमांचक मुकाबले में हैदरी ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमबीसीएल सीजन 2 का खिताब अपने नाम कर लिया।

मैचों की अंपायरिंग जनाब नावेद अली एवं जनाब तहजीब अख्तर ने निष्पक्षता और सटीक निर्णयों के साथ सफलतापूर्वक निभाई। फाइनल के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में समाज के अनेक गणमान्य एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। जामा मस्जिद के सदर जनाब रईस अहमद शकील सहित हाजी अब्दुल रज्जाक बडगुजर,  हाजी राशिद खान, हाजी फारुख खान, हाजी तनवीर अहमद, हाजी जलालुद्दीन निर्बान, जनाब रशीद बेरिंग, जनाब आदिल झाड़ोदिया, जनाब अब्दुल कदीर अशरफी, जनाब आदिल रिज़वी, जनाब नईम खान, जनाब सिराज रिज़वी, जनाब सिद्दीक अहमद, जनाब इब्राहिम खान, जनाब सोहेल रिज़वी, जनाब आसिम अहमद, जनाब इमरान अंसारी, जनाब रज़ा बाठिया एवं जनाब सकलैन सहित समाज के अनेक सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।


अन्य पोस्ट