राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 फरवरी। दोपहिया वाहन में मात्रा से अधिक शराब परिवहन करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के पास से 32 पौवा देशी शराब और दोपहिया वाहन को जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को डोंगरगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दोपहिया वाहन से मात्रा से अधिक शराब रखकर ग्राम कुमर्दा से चारभांठा की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम ने ग्राम कुमर्दा बड़ा तालाब के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 32 पौवा देशी शराब कीमती 2560 रुपए और दोपहिया वाहन कीमती 15 हजार रुपए कुल कीमती 17 हजार 560 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी का नाम पूछने पर स्वयं का नाम सुंदरलाल वाल्दे 58 वर्ष निवासी ग्राम चारभंाठा (कु) डोंगरगांव बताया। बरामद शराब को मौके पर पंचनामा तैयार कर विधिवत जब्त किया गया।


