राजनांदगांव
राजनांदगांव, 15 फरवरी। आड़ा-तिरछा व फैंसी नंबर प्लेट लगे 38 वाहनों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाएं रखने के उद्देश्य से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वाहनों में आड़ा-तिरछा, अस्पष्ट एवं फैंसी नंबर प्लेट लगे 38 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।
यातायात पुलिस की वाहन मालिकों से अपील है कि वे अपनी गाडिय़ों पर तिरछी, स्टाइलिश या गलत तरीकों से नंबर प्लेट न लगवाएं। केवल शासन द्वारा निर्धारित मानक नंबर प्लेट ही लगाएं तथा नियमों का पालन करें। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिल्कुल सीधी, रोशनी में स्पष्ट रूप से पडऩे योग्य और एचएसआरपीयुक्त होनी चाहिए।


