राजनांदगांव

मातृ-पितृ पूजन दिवस पर 151 बुजुर्गों का सम्मान
15-Feb-2026 4:43 PM
मातृ-पितृ पूजन दिवस पर 151 बुजुर्गों का सम्मान

वार्ड पार्षद की पहल पर लगा लर्निंग लाईसेंस व श्रम कार्ड शिविर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 फरवरी।
मोहारा वार्ड पार्षद व एमआईसी मेम्बर आलोक श्रोती की पहल पर वार्ड में मातृ-पितृ पूजन के खास मौके पर वार्ड के उम्रदराज बुजुर्गों का जहां सम्मान किया गया। वहीं युवाओं के लिए लर्निंग लाईसेंस व श्रमिकों के लिए श्रम कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। बुजुर्गों के सम्मान समारोह में वार्ड नं. 47 के पार्षद श्री श्रोती ने बुजुर्गों का शाल-श्रीफल से सम्मानित कर मुंह मीठा कराया।

पार्षद ने बताया कि बुजुर्गों के सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए वार्ड के 151 बुजुर्गों को आमंत्रित  किया गया था। कार्यक्रम के समय नवरतन नवदुर्गा जस भजन मंडली के सदस्यों द्वारा रामायण का पाठ किया गया। पूरे वार्ड में भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण माहौल रहा। कार्यक्रम में बुजुर्गों के सम्मान समारोह के साथ लर्निंग लाइसेंस शिविर एवं श्रम विभाग का भी शिविर लगया गया था। जिसमें युवक-युवतियों एवं ई-रिक्शा चालकों के कुल 58 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए । साथ ही श्रम विभाग के शिविर में 42 श्रमिकों ने अपना श्रमिक कार्ड बनवाया।

समारोह एवं लर्निंग लाइसेंस शिविर का शुभारंभ के मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, वरिष्ठ पत्रकारद्वय मिथलेश देवांगन,  प्रदीप मेश्राम व संदीप साहू शामिल हुए। प्रेस क्लब अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में बुजुर्गों के सम्मान समारोह कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मातृ-पितृ पूजन दिवस भारतीय संस्कृति के अनुरूप है। ऐसे आयोजनों से बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव गहरा होता है। अग्रहरि ने कहा कि ऐसे आयोजन सिलसिलेवार होने चाहिए। साथ ही पार्षद आलोक श्रोती को जन्मदिवस की शुभकामना के साथ सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते इस कार्यक्रम को प्रतिवर्ष आयोजित करने कहा।
 

समापन अवसर पर शामिल हुए जिलाध्यक्ष
सम्मान समारोह के समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप बुजुर्गों के सम्मान को बनाए रखने एवं हमेशा अपने माता-पिता की सेवा करने उपस्थित जनों को प्रेरित किया। उन्होंने पार्षद आलोक द्वारा किए गए आयोजन को एक अनुकरणीय पहल बताया। इस अवसर पर देवशरण सेन, तरुण लहरवानी,  वर्षा शरद सिन्हा, राजा मखीजा, गोलू गुप्ता, सुमित भाटिया, बलवंत साहू, जैनम बैद,  शेखर यादव, सतीश साहू,  अरुण साहू, विजय राय, प्रखर श्रीवास्तव, राजेश यादव के आतिथ्य में संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट