राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 फरवरी। सोमनी क्षेत्र के ढाबों में पुलिस ने औचक छापामारी की कर्रवाई की। उक्त कार्रवाई सोमनी पुलिस और सायबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से की। आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर गिरफ्तारी बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने 19.65 बल्क लीटर बियर व अंग्रेजी शराब कीमती 12 हजार 710 रुपए को जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण नामदेव के नेतृत्व में सोमनी थाना क्षेत्र स्थित ढाबों में 6 फरवरी को औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पीएनआर ढाबा परिसर टेडेसरा में संचालक पलविंदर सिंह 50 साल निवासी ग्राम टेडेसरा के कब्जे से 10 पौवा सीजी फाइन अंग्रेजी शराब कीमती 1200, बिक्री रकम 220 रुपए एवं शेरे पंजाब ढाबा परिसर देवादा में संचालक कुलदीप सिंह 53 साल निवासी आर्य नगर वार्ड नं. 13 मोहन नगर दुर्ग से 03 बॉटल सिम्बा बियर, 02 पौवा इम्पीरियल ब्लू, 04 पौवा जम्मू शराब कीमती 1480 व बिक्री रकम 200 रुपए को जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत गिरफतारी की कार्रवाई किया गया। पृथक से धारा 170 जाफौ के तहत गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।
औचक छापेमारी कार्रवाई दौरान ग्राम देवादा हमारा ढाबा परिसर में संचालक दीपक यादव 34 साल से 7 पौवा सीजी फाइन अंग्रेजी शराब, 02 पौवा जम्मू अंग्रेजी शराब, 01 बॉटल बैगपाईपर अंग्रेजी शराब, 02 बॉटल आरसी व्हीस्की अंग्रेजी शराब, 01 बॉटल मैजिक मूमेंट अंग्रेजी शराब, 7 नग सिम्बा बीयर, 4 नग स्टोक स्ट्रांग बीयर, 03 नग बडवाईजर बीयर, 01 बॉटल सिग्नेचर व्हीस्की अंग्रेजी शराब, 01 बॉटल ब्लेण्डर स्प्राईट अंग्रेजी शराब, 1 बॉटल ओल्ड मंक रम कुल मात्रा 15.82 एमएल कीमती 9610 रुपए को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर विधिवत गिरफतार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है।


