राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 फरवरी। एनबीआईएस में आयोजित अंतर विद्यालय क्विज प्रतियोगिता में डॉ. जेबी सिंह मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्रों ने तृतीय स्थान पाया।
नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय क्विज प्रतियोगिता में डॉ. जेबी सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह क्विज प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान, गणितए तार्किक, अंग्रेजी, विज्ञान, स्पेलिंग, ऑडियो-विजुअल तथा रैपिड फायर राउंड पर आधारित थी। कड़े मुकाबले के बीच डॉ. जेबी सिंह मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल के निखिल कुलहरे, शिवम साहू एवं यश कुमार साहू ने अपनी प्रतिभा, सूझबूझ और टीमवर्क का शानदार परिचय देते तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, निदेशक संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, एकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल, मनीषा सिंह, पूजा सिंह, इला सिंह, प्राचार्य एकता खण्डेलवाल, डॉ. इंद्रकुमार वैष्णव और शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


