राजनांदगांव

पूर्व पार्षद ने धरने पर बैठने मांगी अनुमति
07-Feb-2026 4:17 PM
पूर्व पार्षद ने धरने पर बैठने मांगी अनुमति

राजनांदगांव, 7 फरवरी। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने 17 करोड़ केे बुढ़ासागर में भ्रष्टाचार करने और करवाने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एफआईआर नहीं होने को लेकर धरने पर बैठने की अनुमति की मांग एसडीएम से की। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 से 1.30 बजे तक गांधी टोपी पहनकर सोए हुए जवाबदारों को जगाने के लिए धरना दिया जाएगा। उन्होंने एसडीएम से कहा कि आगामी 9 फरवरी को नगर पालिक निगम की सामान्य सभा शहर के विकास के निर्णय लेने के लिए होने वाली है। इसी दिन 9 फरवरी को पुराने टाउन हाल और वर्तमान में जहां निगम की सामान्य सभा आयोजित होती है, उस परिसर के बाहर दोपहर 12 से 1.30 बजे तक धरने पर बैठने की अनुमति मांगी।


अन्य पोस्ट