राजनांदगांव

टॉपर बच्चों का महिला मंडल ने किया सम्मान
04-Feb-2026 5:26 PM
टॉपर बच्चों का महिला मंडल ने किया सम्मान

राजनांदगांव, 4 फरवरी। ग्राम बोरी में संचालित नीरज पैरेंट्स प्राइड स्कूल के इंटरनेशनल साइंस एवं  नेशनल मैथ्स टाप बच्चों का सेवाभावी संस्था आराधना महिला मंडल द्वारा सम्मान किया गया। आराधना महिला मंडल की अध्यक्ष प्रभा बरडिया, सचिव पुष्पा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अलका जानी सहित संरक्षिका सरस्वती माहेश्वरी, आभा पोद्दार, कुसुम रायचा, भगवती खंडेलवाल आदि द्वारा इंटरनेशनल ओलंपियन टाप किए क्लास 4थी, 5वीं,  6वीं,  7वीं,  8वीं एवं 9वीं के बच्चों को नगद राशि देकर सम्मान किया गया। वहीं टापर बच्चों को गिफ्ट रुप में इनस्लाइकोपिडिया, डिक्शनरी व अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्रदान की गई। उक्त जानकारी अलका जानी द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट