राजनांदगांव
राजनांदगांव, 4 फरवरी। साइकिल में रखकर शराब परिवहन करने वाले आरोपी को छुरिया पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के पास से पुलिस ने 30 पौवा शराब और एक साइकिल को जब्त किया।
मिली जानकरी के अनुसार छुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति साइकिल में छुरिया शराब दुकान से अन्य शराब पीने वाले व्यक्तियों के माध्यम से शराब खरीदकर भारी मात्रा में शराब अपने पास रखकर अवैध रूप से लेकर जा रहा है। सूचना पर थाना छुरिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते छुरिया के रॉयल किड्स स्कूल के पास पहुंचकर घेराबंदी किया। साइकिल सवार संदेही के आने पर उसे रोककर नाम-पता पूछने पर अपना नाम कामता निषाद नारायणगढ़ चौकी चिचोला का होना बताया। जिसका चेकिंग करने पर साइकिल के कैरियल पर रखे काला झोला की तलाशी लेने पर 30 पौवा शराब, जिसमें गोआ शराब 10 पाव एवं देशी प्लेन शोले शराब 20 पाव बरामद हुआ।
आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम 34(2) का पाए जाने से 30 पौवा शराब कीमती 2800 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त साइकिल कीमती 2000 रुपए जुमला कीमती 4800 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।


