राजनांदगांव

होटल गोल्डन में पुलिस की दबिश, 11 गिरफ्तार हुक्का पिलाने के मामले में कार्रवाई
01-Feb-2026 7:58 PM
होटल गोल्डन में पुलिस की दबिश, 11 गिरफ्तार  हुक्का पिलाने के मामले में कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 फरवरी।
हुक्का पिलाने एवं सेवन करने वाले 11 लोगों के विरूद्ध बसंतपुर पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 6 नग हुक्का, 6 नग हुक्का पाईप तथा विभिन्न प्रकार के तंबाकू/फ्लेवर पदार्थ जब्त किए। उक्त कार्रवाई में होटल संचालक सहित कुल 11 लोगों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार 30 जनवरी की रात्रि  में पुलिस को सूचना मिली कि मोहारा बायपास स्थित होटल गोल्डन में कुछ व्यक्तियों द्वारा हुक्का पिया जा रहा है। सूचना पर बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल गोल्डन में दबिश दी। मौके पर कुछ व्यक्ति हुक्का का सेवन करते पाए गए।
होटल संचालक से हुक्का पिलाने/उपलब्ध कराने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर उपस्थित व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना बसंतपुर लाया गया। पुलिस ने थाना बसंतपुर में धारा 21(1), 21(2) सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विनियमन) अधिनियम (कोटपा एक्ट) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटनास्थल से 6 नग विभिन्न आकार के हुक्का, 6 नग हुक्का पाईप, तंबाकू/फ्लेवर के कुल 29 पैकेट शामिल है।  होटल संचालक  सहित कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। जिनमें अन्य जिलों एवं अन्य राज्य के व्यक्ति भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण जमानतीय होने से आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।
होटल में पकड़ाए 11 आरोपी
हुक्का पिलाने एवं सेवन करने वालों में जोगु गुप्ता  50 वर्ष निवासी कुआं चौक नंदई राजनांदगांव, अनमोल पाण्डे 23 वर्ष निवासी गंजपारा वार्ड नं.  8 दुर्ग, सत्यम शर्मा 24 वर्ष निवासी शीतला नगर वार्ड नं.  05 दुर्ग,  सैय्यद जुबेर 28 वर्षए निवासी अमरावती महाराष्ट्र,  सैय्यद अनस 23 वर्ष निवासी अमरावती महाराष्ट्र, सैय्यद बिलाल 24 वर्ष, निवासी अमरावती महाराष्ट्र, यश ललवानी उर्फ  राहुल जैन 33 वर्ष निवासी सदर बाजार राजनांदगांव,  प्रियंक बुद्धदेव 19 वर्ष निवासी चंद्रा कॉलोनी राजनांदगांव,  लक्की जैन 22 वर्ष निवासी गंज चौक राजनांदगांव,  अंकित जैन 22 वर्ष निवासी कैलाश नगर  राजनांदगांव एवं शिवम जैन  22 वर्ष निवासी कैलाश नगर राजनांदगांव शामिल हैं।


अन्य पोस्ट