राजनांदगांव
मोहारा फिल्टर प्लांट का सीएएफएल व सम्पवेल की होगी सफाई
राजनांदगांव, 1 फरवरी। मोहारा जल संयंत्रगृह के 27 एवं 10 एमएलडी फिल्टर प्लांट का सीएफएल एवं सम्पवेल की सफाई होगी। कल सोमवार की शाम शहर के आधा दर्जन से अधिक पानी टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं होगी। वहीं 3 फरवरी की सुबह से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी।
निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि महापौर के निर्देशानुसार मोहारा फिल्टर प्लांट के सीएफएल एवं सम्पवेल की सफाई कराई जा रही है। सफाई की कड़ी में कल 2 फरवरी को 27 एवं 10 एमएलडी फिल्टर प्लांट का सीएलएफ. एवं सम्पवेल सफाई कार्य कराया जाना है। जिसके कारण 27 एवं 10 एमएलडी प्लांट से भरने वाले उच्च स्तरीय जलागार सिंगदई मोहड़ टंकी, लखोली कन्हारपुरी टंकी, कंचनबाग टंकी, टांकाघर नया आरसीसी टंकी, टांकाघर नया टंकी, टांकाघर टंकी, शंकरपुर टंकी, चिखली टंकी, इंदिरा नगर टंकी से 2 फरवरी की शाम पानी सप्लाई बाधित रहेगी। 3 फरवरी सुबह से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी।


