राजनांदगांव

महापौर ने वार्डों में सफाई और निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
01-Feb-2026 4:57 PM
महापौर ने वार्डों में सफाई और निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

संबंधितों को दिए आवश्यक निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 फरवरी।
महापौर मधुसूदन यादव ने वार्ड नं. 44 और 45 के कौरिनभाठा, शिव कालोनी, गोकुलधाम सोसायटी, रिद्धी-सिद्धी कालोनी क्षेत्र में शनिवार को साफ-सफाई एवं निर्माण कार्य का जायजा लेकर क्षेत्रवासियों से चर्चा की। इस दौरान पार्षद सेवक उईके, डुरेन्द्र साहू एवं नगर निगम के तकनीकी एवं स्वस्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल थे।
महापौर ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कहा कि  कचरा नाली व रोड में न डाले, बल्कि घर में ही कचरा पृथककर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली स्वच्छता दीदीयों को दें।  उन्होंने कौरिनभाठा बस्ती का पानी जो शिव कालोनी जाता है, उसे रिद्धी-सिद्धी कालोनी की ओर डायवर्ट कर निकासी कराने कहा। इसी प्रकार शिव कालोनी के बंद नाले को खोल नाली से जोडऩे कहा। जिससे दोनों कालोनी में पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो।

महापौर गोकुलधाम सोसायटी में निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण कर समुचित पानी निकासी के लिए रिद्धी-सिद्धी  कालोनी से जोडऩे उप अभियंता अनुप पाण्डे को निर्देशित किया। उन्होंने गोकुल नगर समुदायिक भवन मरम्मत कार्य देख कार्य में तेजी लाकर जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि गोकुल नगरवासियों को आयोजनों के लिए सुविधा मिल सके। रिद्धी-सिद्धी कालोनी में पर्याप्त पेयजल सप्लाई के लिए पाईप लाइन को मेन सप्लाई लाईन से इंटर कनेक्शन करने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की सतत मानिटरिंग करें और समय सीमा में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान कालोनीवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट