राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 फरवरी। खेलो इंडिया एनटीपीसी सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता 31 जनवरी को संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल राजनांदगांव में संपन्न हुआ। जिसमें राज्यभर के 10 जिलों के 250 तीरंदाजी खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में तीरंदाजी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका के देख-रेख में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में राह एकेडमी स्व. अभिलेख अग्रहरि फाउंडेशन पुलिस लाइन और अन्य खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रुस्तम साहू कम्पाउंड वर्ग में गोल्ड मेडल, अक्षत खरे मिनी वर्ग कास्य पदक, संाई रायपुर में अभ्यास कर रहे ग्राम सिंघोला के तीरंदाज क्षमा पीस्दा, सीनियर वर्ग रिकर्व राउंड स्वर्ण पदक, हर्षिता साहू कम्पाउंड वर्ग कास्य पदक पर निशाना साधकर जिले का नाम रोशन किया हैं।
इस अवसर पर बास्केटबाल के इंटरनेशनल कोच राजेश्वर राव, भारतीय खेल प्राधिकरण के राजनांदगांव इंचार्ज कुशल चंद्र त्रिपाठी, एमडी आदित्य अग्रवाल, प्रबंधन विकास जोशी, स्कूल के प्राचार्य रेखा तिवारी उपस्थित रहे। इनकी उपलब्धि पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज चौधरी, स्व.अभिलेख अग्रहरि फाउंडेशन, जिला पुलिस प्रशासन, अजेंद्र टाडेकर, पवित्र साहू, खोमेंद्र साहू, कपिल नारायण, वनिता साहू, हीरु साहू ने बधाई दी।


