राजनांदगांव

नांदगांव की रोवर रेंजर दल जंबूरी रवाना
07-Jan-2026 4:53 PM
नांदगांव की रोवर रेंजर दल जंबूरी रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 जनवरी।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव व  छग राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा के मार्गदर्शन में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन  आगामी 9 से 13 जनवरी तक ग्राम दूधली जिला बालोद में आयोजित है। राजेंद्र गोलछा उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, उमेश हथेल अध्यक्ष जिला संघ राजनांदगांव, महेश खंडेलवाल जिला मुख्य आयुक्त, प्रवास कुमार बघेल जिला आयुक्त स्काउट जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव एवं आलोक बिंदल कोषाध्यक्ष जिला संघ राजनंदगांव के मार्गदर्शन में 6 जनवरी को राजनांदगांव से रोवर 84, रेंजर 80 एवं प्रभारी 25 कुल 189 की संख्या छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी ग्राम दूधली जिला बालोद के लिए रवाना हुई है, जो 5 दिनों तक आयोजित जंबूरी में विभिन्न प्रकार की गतिविधि एडवेंचर एवं प्रतियोगिताओं में जिला वह राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिला  आजीवन सदस्य घनश्याम दास साहू, विजय टेम्बुरकर, जिला सचिव देवेंद्र अम्बाडे शामिल थे। उक्त जानकारी  जिला संगठन आयुक्त गाइड  भारती रजक ने दी।


अन्य पोस्ट