राजनांदगांव

नितिन नबीन से दिल्ली में मिले विक्रांत
05-Jan-2026 4:15 PM
नितिन नबीन से दिल्ली में मिले विक्रांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जनवरी
। खैरागढ़ जिले के जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। सौजन्य भेंट के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सिंह ने कई मुद्दों पर बातचीत की। नितिन नबीन ने विक्रांत सिंह से राजनांदगांव लोकसभा के अलावा समूचे छत्तीसगढ़ की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अच्छी बातचीत की। विक्रांत सिंह का नितिन नबीन से बेहतर राजनीतिक रिश्ता रहा है। दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भेंट के दौरान अन्य सियासी विषयों पर भी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने जानकारी ली। इस अवसर पर श्री सिंह ने उन्हें नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट